My Poems

Thank You for showing interest into MY Poems . 

Please Visit 





www.torrentsindia.blogspot.com

अपनी चाहतों को कैसे दिल में दबाये है, 

उन्हें भी हमसे है मोहब्बत, आँखों में बसाये है ,
कितना नादान है उनका दिल, परे है समझ से ,
सबको पता है मगर ,अब तक खुद से छुपाये है !!!

जब भी देखता हूँ , उनकी आंखों में झांककर,
मोहब्बत ही बसती है हमें सोचकर,
कितना भी सोच लें की न चले पता हमें,
हम तो है उनके दिल में उन्हें न खबर !!!

प्यारी से मुस्कान करती है उसकी दीवाना मुझे,
न सोच कर भी सोचने पर मजबूर हूँ,
सिलसिला चाहतो का बनेगा अभी ,
इश्क के सपने सजाने में ही चूर हूँ !!!!!

******************************************************************************** 

 



महसूस हुआ  है हमको भी जब

दिल गम के सागर में डूब गया,
वो थे न कभी हमारे अब
एक सपना था वो टूट गया !

आहट होती है जब दरवाजे पर
दिल में आशा जग जाती है ,
क्या पता समझ गया हो वो
यादें कभी न जा पाती है !

प्यार सदा हमने तो ,
उनके सिवा किसी से न  किया
एक वक़्त हमारा गुलशन था,
न रोया कभी,न रोने दिया !

                                                                        रब जाने क्या रुत आयी है ,
                                                                       किस्मत में क्या लिखा गया
                                                                         न हो सकेंगे वो मेरे,
                                                                         एक सपना था सब छूट गया !!!


ये राज़ हमारा छुपा रहा ,
ह्रदय सदा रोता रहा 
वो समय समाज की अड़चन में,
प्यार हमारा खोता रहा !!

एक अवसर न भी मिला हमें ,
कह देते दिल की बात उन्हें 
है प्रेम बहुत उनसे हमको ,
उन्हें कभी न पता चला!!

आंसू बनकर बह रहीं 
भावनाएं हमारे प्रेम की ,
धड़कने भी कम होने को आयीं ,
पत्थर बन गया ह्रदय भी !!

सागर से गहरी प्यास थी कोई,
अम्बर से बड़ा अरमान था ,
क्या क्या न किया उसकी खातिर, 
बस चाहत पर कुर्बान था !!

प्यार भरी उन आहों में , 
हर दर्द हमें होता रहा ,
वो समय समाज की अड़चन में,
प्यार हमारा खोता रहा !!!!!



 

vivek-sahu


कीमत क्या होगी इन बहारों की ,
एक मुस्कान अगर तुम्हारी हो मेरे लिए ,

संगीत भी न बजेगा अपने कुर्बत में ,
एक आवाज भी अगर तुम्हारी हो मेरे लिए !

झलक हल्की सी दिख जाये जो तेरी
ये रौनक बेकाम होगी मेरे लिए !

आ जाओ जो जिंदगी में तुम हमारी ,
सारी दुनिया भी होगी बेकार मेरे लिए !!!

 

World would be worthless !!! 

vivek-sahu


If I get your smile,
 Flowers would be fragrance-less !

If I  hear your voice,
 Music would be soundless !

If I get your sight ,
  Sea-view would be pleasure-less !

In Short If I get you ,
  World would be worthless !!!!


 

 

 


हमें तो बस  एक तेरे साथ का बहाना चाहिए,
प्यार हो तेरा या दुत्कार ये मेरा नसीब है ,
कितनी  खुश-किस्मत है तेरे हाथों की चूड़ियाँ
सारी दुनिया में सबसे ज्यादा तेरे करीब हैं !!!


तेरी आँखों के काजल  से  हमें ,
जलन ज़माने में है सबसे ज्यादा,
चमक हो ख़ुशी  की , या आंसू हो गम के,
महसूस करना उसका सबसे अजीब है !!!


जलाती है  तेरी ये बिखरी जुल्फें,
सताती है मुस्कान होठों की तेरी ,
उड़ता हुआ तेरे सर से वो आँचल,
धड़कने बढ़ा देता है दिल की मेरी !!! 

छनकती हुयीं जब चिढ़ाती है मुझको,
नाचीज़ पायल पैरों 
की तेरी ,
हर कदम होती हैं तेरे साथ ये,
न मिला है अभी तक जो किस्मत को मेरी !!!!
  


 

 

vivek-sahu 
     झुकी पलकों से उनका हमें देखना ,
     मुस्कुराते हुए होठों को धीरे से दबा लेना ,
     आँखों में झलकती उनकी ये शरारत,
     उन्हें हमसे  मोहब्बत नहीं तो और क्या है ??

     न देख पाने पर बेचैन सी नज़रें,
     सामने आते ही उनका शर्माना,
     नाम लेने भर से ही यूँ आहें भरना ,
     उन्हें हमारी जरुरत नहीं तो और क्या है ?

    कागज पर कलम का बेमतलब चलाना,
    दुपट्टे के कोने को दांतों से दबाना,
    प्रीत के नगमों को हमेशा गुनगुनाना,
    हम उनकी चाहत नहीं तो और क्या है ?

   और क्या है ! और क्या है !! और क्या है !!!



ये गजल

vivek-sahu 
हाल- ए- दिल  अपना सुना लू तो चले जाना ,
तुमको अपना हमराज़ बना लू तो चले जाना !

शर्म -ओ -हया से रुख पर जैसी बिखरी जुल्फें,
उनको रुख पर मै सजा लू तो चले जाना !

एक मुद्दत से प्यासा हूँ मै तेरी चाहत का ,
तुझको एक बार गले से लगा लू तो चले जाना !

तुझको दिल में बसा कर लिखी है ये गजल हमने
धीरे से उसको गुनगुना लू तो चले जाना !!

2 comments:

  1. kya Poen haii sahu jiii.........




    From

    Nitesh Heera
    Moderation Department

    ReplyDelete
  2. Hey Nitesh !!!!! Thanks for supporting me . For More Poems , Please Visit at www.torrentsindia.blogspot.com

    ReplyDelete